गोरखपुर, मार्च 8 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के गडवापार निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दादी के दाह संस्कार में गया था और इसी दौरान नदी के गहरे पानी में चला गया। नदी से उसके शव को निकालकर पोस्टमार्टम भेजा गया। वहीं, साथ में डूब रहे दोस्तों को बचा लिया गया। उधर, मौत की खबर घर पर पहुंचे ही चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, गडवापार निवासी रामाज्ञा प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र ऋतिक प्रसाद अपनी दादी की मौत पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे भौवापार गांव के समीप दाह संस्कार के लिए राप्ती नदी के तट पर गया था। दाह संस्कार के बाद नदी में स्नान के दौरान ऋतिक तथा चार अन्य लोग डूबने लगे तो वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह चार लोगों को बाहर निकाल, लेकिन ऋतिक गहरे पानी में समा गया। स्थानीय तैराकों ने जाल डालकर काफी खोजबीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.