फिरोजाबाद, अक्टूबर 5 -- जनपद के थाना मटसैना क्षेत्र में अपनी दादी की तेरहवीं के लिए पुआ लेकर लौट रहे ग्रामीण को गांव के ही कुछ लोगों ने घेराबंदी कर पीटा। मटसैना निवासी विजनीप 30 सितंबर को साढ़े आठ बजे अपनी दादी के काज के पुआ लेने कल्याणपुर गया था। दादी की तेरहवीं के लिए पुआ लेकर लौटते वक्त घर से 100 मीटर की दूरी पर उसे शिंभूदयाल, सत्यभान, महादेव, जयदयाल निवासी कल्याणपुर ने घेर लिया। आरोप है कि वह आोपी गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.