जौनपुर, नवम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ मनबढ़ युवक धान से भरा बोरा खेत से गायब कर दिए थे। पूछने पर लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इससे हाथ और सिर में चोट आई है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के बरजी खुर्द गांव निवासी शिवांशु सिंह ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व मेरे व मेरे बड़े पिता अनिल सिंह के खेत से धान का बोरा चोरी हो गया था। पूछताछ के लिए पड़ोसी अनमोल, विपुल, अनुराग व शेर बहादुर के घर गया तो गाली गलौज कर लिए। मेरे दरवाजे पर आकर मुझे और मेरी दादी को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दिया। इस संबंध में एसओ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.