मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित दादीधाम में शनिवार को राणी सती दादी का सिंधारा महोत्सव मनाया गया। दादी को फल एवं मिष्ठान का छप्पन भोग लगाया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन गाया और दादी को मेहंदी लगाया गया। झूलन एवं शृंगार किया गया। कार्यक्रम प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रमेश झुनझुनवाला, सचिव श्रवण सराफ, कैलाश ढंढारिया, उपाध्यक्ष प्रभात बंका, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सराफ, सौरव केडिया, रमेश चौधरी, प्रदीप तुलस्यान, निरंजन तुलस्यान, शिव तुलस्यान, अरुण पोद्दार, संदीप तुलस्यान, मनीष नेमानी, श्याम सराफ, प्रकाश केजरीवाल, आदित्य बंका एवं दादी महिला मंडल से शशि, शोभा, सुनीता, उषा, रेणु, सारिका, शारदा, जूही खेतान आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...