महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक स्वर्ण कारोबारी को शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे उसके दुकान में घुस कर उसके पोते ने गले पर वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने घायल के छोटे बेटे अलहम की तहरीर पर आरोपी पोते लतीफ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शनिवार को इस घटना का सीसीटीवी में कैद वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पीछे से कारोबारी का गला रेतने और उसे मारने की कोशिश दिख रही है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। तहरीर के अनुसार नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 11 निवासी उसके 60 वर्षीय पिता शमीम अंसारी पुत्र उम्मर कस्बे के शांति नगर चौराहे पर अंसारी जेवलर्स नाम की दुकान चलाते है। शुक्रवार दोपहर बाद ...