बदायूं, मार्च 16 -- मामूली कहासुनी के बाद गांव के दबंगों ने बुजुर्ग को घर में घुसकर पीट दिया। कुछ देर बाद उझानी से गांव लौट रहे बुजुर्ग के पोते को भी बरामालदेव गांव के समीप रास्ते में रोककर पीटा। बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली इलाके के गांव अब्दुल्लागंज निवासी 65 वर्षीय रामप्रकाश का आरोप है कि सुबह के समय गांव के दबंग शराबी उत्पात मचा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी, लेकिन कुछ लोगों के हस्तक्षेप करने पर वे वहां से चले गए। कुछ देर बाद वे घर पर आ गए और लात-घूंसों से पिटाई कर भाग गए। रास्ते में उझानी से वापस आ रहे उनके भतीजे अनेकपाल की भी पिटाई कर दी, जबकि उनका भतीजा इस पूरी घटना से अनजान था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.