मुजफ्फरपुर, नवम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर को जाम से निजात दिलाने को जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन सोमवार को प्रशासन की टीम ने दादर से बैरिया गोलंबर तक बुलडोजर चलाया। इस दौरान छोटे-बड़े 250 से अधिक अस्थायी दुकानों को सड़क के दोनों तरफ से हटाया। इनमें चाय-नाश्ता से लेकर बसों के बुकिंग काउंटर तक शामिल थे। बुलडोजर चलने की सूचना से सुबह से ही बैरिया गोलंबर से दादर तक आफरातफरी मच गयी। अस्थायी दुकानदार अपनी दुकानें खुद से खोलकर हटाने लगे। इस अभियान से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। दोपहर बाद कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिसे प्रशासन की टीम ने सख्ती से हटाया और अस्थायी निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि बैरिया से दादर के बीच अतिक्रमण हटाया गया है। इसके दुकानदारों ने स्वेच्छा से कुछ दुक...