जहानाबाद, नवम्बर 30 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बौरी पंचायत के दादपुर गांव में शुक्रवार को पदाधिकारियों की टीम ने धान की फसल का क्रॉप कटिंग कार्य कराया। विभागीय निर्देश पर टीम ने चयनित राम विनय शर्मा के खेत में किसानों की उपस्थिति में कटाई, नाप जोख व उपज के आकलन की पूरी प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान टीम ने खेत के निर्धारित हिस्से का चयन किया। जिसके बाद वैज्ञानिक तरीके से धान की कटाई, तौल व उपज का गणना कर आंकड़े दर्ज किये। अधिकारियों ने बताया कि क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य औसत उपज का वास्तविक और विश्वसनीय आंकड़ा जुटाना है। इससे न सिर्फ कृषि उत्पादन का अनुमान सटीक बनता है। बल्कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों के दावे और मुआवजा निर्धारण में भी यह डेटा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा पैक्सों के खरीद क्षमता का पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.