बदायूं, अप्रैल 20 -- सवारियों से भरे तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई,। हादसे में दो महिलाओं सहित लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दातागंज से भटौली जाने वाले मार्ग पर भटौली की तरफ से ऑटो सवारियां भरकर दातागंज की ओर आ रहा था। ऑटो दातागंज कोतवाली के भटौली व धरेली गांव के बीच पहुंच तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और मोड़ पर पलट गया। हादसे में दातागंज के लालपुर किशोरपुर गांव के रहने वाले महेंद्र पाल 55 वर्ष पुत्र लाखन लाल अपनी बेटी नीति की ससुराल बिल्सी कोतवाली के सिरासौल पट्टी गांव जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। रास्ते में अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में पलट गया। जिसमें सवार महेंद्र की ऑटो की नीचे दबकर महेंद्र की मौत हो गई। ऑटो के पलटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.