घाटशिला, जनवरी 20 -- गालूडीह। दाडिसाई कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित बीडीओ युनिका शर्मा,जिला परिषद देव्याणी मुर्मू, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू और जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरूआ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस मेला में किसानों ने अपने अपने कृषि पैदावार का प्रदर्शनी में शामिल किया। इसके साथ ही साथ किसानों को जानकारी के लिए तरह तरह के स्टोल लगाए गए थे।इस जिला स्तरीय कृषि मेला में दुर दुर से किसान आए थे।किसानों को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि अगले साल से 3 दिन का किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कृषि से संबंधित सभ रहेगा। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग,कल्चर प्रदर्श...