बागेश्वर, फरवरी 15 -- - जखेड़ा से शादी समारोह से लौट रहे थे घर बागेश्वर, संवाददाता बागेश्वर के दाडिमखेत में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। शुक्रवार की देर रात एक मैक्स वाहन जखेड़ा से शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर दाडिमखेत की ओर आ रहा था। वाहन दाडिमखेत के समीप असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैक्स में चालक सहित सात लोग सवार थे जिसमें से छह लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल लाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार कर तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि तीन अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया हैं। घायलों में दयाल सिंह उम्र 53 साल, दाड़िमखेत निवासी, नीमा देवी उम्र 50 वर्ष, कांतुली देवी उम्र 50, कुंदन सिंह उम्र 16 वर्ष, कुंदन सिंह उम्र 53 वर्ष, मिक्की सिंह उम्र 16 वर्ष शामिल हैं।

हिंदी हिन्दु...