हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे ने सोमवार को स्पष्ट किया है कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत दाखिल-खारिज की कार्यवाही पूरी तरह से नियमित रूप से चल रही है। प्रेस को जारी एक सूचना में तहसीलदार पांडे ने बताया कि नए पोर्टल के लॉन्च होने के कारण फिलहाल ऑनलाइन डाटा प्रदर्शित नहीं हो पा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। तकनीकी विशेषज्ञों से वार्ता में यह जानकारी दी गई है कि शीघ्र ही डाटा फीड होने के बाद खतौनी ऑनलाइन दिखाई देने लगेगी। तहसीलदार ने बताया कि संबंधित पक्षकार आर-6 पंजिका में अंकित आदेश की सत्यापित प्रति तहसील हल्द्वानी के रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं। जनता से अपील की कि दाखिल-खारिज संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। समस्या होने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.