लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ। नगर निगम के कर्मचारी मनोज कुमार आनन्द के दाखिल-खारिज के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में कार्रवाई की गई है। उसे जोन एक से हटाकर नगर निगम मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। हालांकि जोन एक भी नगर निगम मुख्यालय में ही चलता है। ऐसे में वह अब मुख्यालय में बैठेगा। मनोज पर लाल कुआं वार्ड के प्रभाकर तिवारी से दाखिल-खारिज के एवज में घूस मागने का आरोप है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद नगर आयुक्त ने कार्यवाही की है। अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि बाबू को जोन एक से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ नगर आयुक्त ने विभागीय कार्रवाई के आदेश किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...