पटना, दिसम्बर 10 -- उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन में अब देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इन सेवाओं में विलंब आम जनता की सबसे बड़ी शिकायत है। इस देरी को समाप्त करना विभाग की पहली प्राथमिकता है। समय पर काम नहीं करने वाले कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन प्लस पोर्टल पर आने वाले सभी आवेदनों का समय पर निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अनावश्यक तौर पर खारिज करने पर सख्ती बरती जाएगी। कारण नहीं बताने वालों पर कार्रवाई होगी। अधिक संख्या में रिजेक्ट/लंबित रखने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जिलावार सूची तैयार हो रही है। सूची के आधार पर विशेष समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.