नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जिन छात्रों ने अभी कहीं भी दाखिला नहीं लिया है उनके लिए दाखिला प्रक्रिया के मध्य में मिड एंट्री से दाखिला के आवेदन कर सकता है। तीसरी सूची के दाखिला के बाद डीयू बची हुई सीटों की संख्या 8 अगस्त को जारी करेगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मिड-एंट्री विंडो खोलेगा। यह विंडो 10 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी। मिड-एंट्री के तहत वे छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने अभी तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के जरिए आवेदन नहीं किया था या दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। मिड-एंट्री के लिए छात्रों को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा। डीयू की डीन एडमिशन प्रो.हनीत गांधी ने कहा कि यदि छात्र का दाखिला डीयू के किसी कॉलेज में हो चुका है तो वह अपना नामांकन रद कराकर मिड एंट्री के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.