नई दिल्ली, जनवरी 6 -- भारत में होने वाले आगामी टी 20 विश्व कप की तैयारी कर रहे न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का मानना है कि बायें हाथ की उनकी बल्लेबाजी में सुधार से भविष्य में बायें हाथ के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें काफी मदद मिल सकती है। लीक से हटकर खेलने के अंदाज के लिए मशहूर फिलिप्स ने पिछले मंगलवार को ' सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ' के खिलाफ ' न्यूजीलैंड सुपर स्मैश ' मुकाबले में ' ओटागो ' के लिए नाबाद 90 रन की पारी से प्रभावित किया। इस दौरान उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स के खिलाफ बायें हाथ के बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी करते हुए एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से उसी सहजता से छक्का जड़ा, जैसा की वह अपनी नियमित दायें हाथ की बल्लेबाजी में करते हैं। वह इस शॉट के दौरान अगर अपने सामान्य दायें हाथ के स्टांस में होते तो गेंद मिड...