छपरा, फरवरी 20 -- 6 - मांझी प्रखंड के बरवां गांव स्थित झील में डेरा डाले साइबेरियन प्रवासी पक्षी 6A - मांझी प्रखंड के बरवां गांव स्थित झील में डेरा डाले साइबेरियन प्रवासी पक्षी पेज चार की बॉटम दाउदपुर (मांझी)। सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत बरवां गांव स्थित सुखारी नाथ मंदिर परिसर की झील इन दिनों साइबेरियन प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गूंज रहा है। हजारों किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर हजारों की संख्या में ये पक्षी यहां पहुंचे हैं। सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्रतिवर्ष इनका आगमन होता है, जिससे पूरा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और जीवंतता से भर उठता है। शांत जलराशि और हरियाली से घिरी यह झील इन मेहमान पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है। स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्षों से यह झील प्रवासी पक्षियों की प...