छपरा, फरवरी 17 -- दाउदपुर(मांझी)। तीन दिनों पूर्व छपरा-सीवान रेलखंड पर टेकनिवास स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गयी। मृत व्यक्ति की पहचान दाउदपुर वैश्य टोला निवासी हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को पिताजी घर पर सेविंग कराने की बात बोलकर दाउदपुर बाजार के लिए निकले थे। जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं आए तो परिजनों को किसी अनहोनी को लेकर चिंता सताने लगी। परिजन खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच दाउदपुर स्टेशन पर पता लगाया गया तो जानकारी मिली कि टेकनिवास स्टेशन पर एक व्यक्ति की ट्रेन हादसे में मौत हुई है। छपरा पहुंचने पर उनके शव की पहचान की गई। रेलपुलिस ने बताया कि 14 फरवरी को हीं टेकनिवास स्टेशन के पूर्वी छोर पर शव को बरामद किया गया था। शव की शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिवार में मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.