औरंगाबाद, नवम्बर 29 -- दिवंगत क्रिकेटर अम्बुज कुमार पांडेय की सातवीं पुण्यतिथि पर दाउदनगर में श्रद्धांजलि सभा और खेल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन अम्बुज ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय मंच और जनहित मंच द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद राधारमण पूरी ने की, जबकि संचालन बसंत कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय के अवकाशप्राप्त शिक्षक एवं साहित्यकार महेंद्र कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुनील कुमार दुबे, महेंद्र कुमार, श्याम पाठक, प्रशांत कुमार तांती, अमित कुमार और मोहन यादव शामिल थे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। खेल ज्ञान कुंभ-2025 में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.