औरंगाबाद, फरवरी 7 -- दाउदनगर पुराना शहर के वार्ड नं-5 के माली टोला, शिव मंदिर के समीप गुरुवार की शाम चोर के संदेह में युवक की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला था तथा माली टोला में अपने मामा के यहां रहता था। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद किराये के मकान में रहता था। उसकी पांच वर्ष की पुत्री भी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लोगों ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को चोर के पकड़े जाने की सूचना दी। उसके बाद पुलिस पहुंची तथा उसे थाने ले गई। युवक नशे में था। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो शराब की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में रखा गया। रात लगभग 12 बजे उसने पेट दर्द की शिकायत की तो इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। वहां लगभग ...