औरंगाबाद, अक्टूबर 24 -- दाउदनगर का मौलाबाग छठ घाट अपनी धार्मिक महत्ता, ऐतिहासिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। यह घाट वर्षों से छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। न्यास समिति और नगर परिषद की संयुक्त तैयारियों के कारण इस बार मौलाबाग छठ घाट श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करेगा। सूर्य अर्घ्य के समय झिलमिलाती दीपों की रौशनी और गूंजते छठ गीत यहां उपस्थित श्रद्धालुओं के अनुभव को अद्भुत और अविस्मरणीय बना देती है। छठ पर्व की परंपरा के अनुसार यह पर्व नहाय खाय से आरंभ होता है। व्रती इस दिन शुद्धता और संयम के साथ स्नान करते हैं और व्रत की शुरुआत करते हैं। मौलाबाग का यह पोखरा सदियों पुराना है। पोखरे का जल हमेशा स्वच्छ और गहरा बना रहता है। चारों ओर फैली हरियाली और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.