औरंगाबाद, दिसम्बर 21 -- दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तरार, गाजा बीघा, फ्यूल सर्विस सेंटर सहित कई जगहों पर लोगों को जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्यों की तैयारियों और समन्वय को परखना था। अभ्यास के दौरान अग्निक चालक प्रमोद कुमार तथा अग्निक अंशु कुमारी, प्रेम कुमार साह और संजय कुमार महतो ने आग पर काबू पाने और सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया। अग्निशमन विभाग की ओर से बताया गया कि इस तरह के अभ्यास से कर्मियों की कार्य कुशलता और तत्परता बढ़ती है। आम लोगों को भी आगजनी की स्थिति में सतर्क रहने और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की जानकारी मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.