औरंगाबाद, मार्च 8 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर कॉलेज के प्रेमचंद सभागार में पी.जी. सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और सशक्तिकरण को सम्मान देना और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ.एम. शमसुल इस्लाम द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत करंगे। सहायक प्राध्यापक डॉ. रनू रवि, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. दीपक कुमार वक्ता रहेंगे। महिलाओं के अधिकारों, उनके मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज में उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...