औरंगाबाद, सितम्बर 14 -- दाउदनगर प्रखंड में इस वर्ष दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना से लेकर भव्य पंडाल, रोशनी और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस वर्ष दाउदनगर के मौला बाग के सूर्य मंदिर तालाब की पूजा कमेटी न्यू छात्र यूथ क्लब के प्रमुख पूजा स्थलों पर आकर्षक पंडाल बनाया जाएगा। इन पंडालों को ऐतिहासिक मंदिरों, आधुनिक सभ्यताओं और पौराणिक कथाओं की थीम पर सजाया जाएगा। इस बार मां दुर्गा के दस अवतार की झलक पंडालों पर देखने को मिलेगी। पटना के कारीगर बंगाल की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण करेंगे। मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के बाद दस दिनों तक पूजा अर्चना होगी। संध्या आरती, मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। महिलाएं कलश और मंगल गीतों से वातावरण को और भी पवित्र बनाएंगी। पूजा पंडालों में प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.