औरंगाबाद, जनवरी 28 -- दाउदनगर की बेटी चांदनी कुमारी ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चांदनी कुमारी नवडीहा निवासी नंद कुमार शर्मा की पुत्री हैं और दो भाई-बहनों में बड़ी हैं। जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज, भागलपुर में आयोजित दीक्षांत एवं सम्मान समारोह में चांदनी कुमारी को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह में आर्यभट्ट विश्वविद्यालय के निदेशक, जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर ज्योति सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद् और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मंच से चांदनी कुमारी की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। चांदनी कुमारी की इस उपलब्धि से भाजपा के नगर अध्यक्ष श्याम पाठक एवं परिवार के साथ-साथ दाउदनगर और नवडीह...