औरंगाबाद, फरवरी 21 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने विभिन्न वार्डों, जनरल वार्ड, ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, जांच घर सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों की समय-सारणी की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि दूसरी पाली में चिकित्सकों की उपस्थिति अपेक्षित संख्या में नहीं थी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। चिकित्सकों की ड्यूटी सारणी इस प्रकार तैयार की जाए, जिससे प्रत्येक पाली में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर मौजूद रहें और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महिला प्रसव कक्ष का निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.