नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- दांतों में किसी समस्या की वजह से अगर दांतों को उखड़वाने की नौबत आ जाती है। तो काफी सारे लोग ऐसा करने से मना करते हैं। लोगों का ये मानना है कि दांत उखड़वाने से नजर कमजोर हो जाती है। लेकिन इसका कोई भी साइंटिफिक सबूत नही है और ना ही डेंटिस्ट इस बात को मानते हैं। दांत निकालने और आंखों की नजर कमजोर होने का कोई कनेक्शन नही है। डेंटिस्ट संदीप ने भी इससे जुड़े मिथ को दूर करने की कोशिश की है।क्या है सच्चाई दांत निकालने से आंखों की रोशनी कम हो जाती है ऐसा कोई सबूत नही है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने कहा है कि दांत निकलवाने और आंखों की बीमारी के बीच किसी रिलेशन का सबूत नहीं है। हालांकि, दांत निकलवाने के बाद आंखों में कुछ समय के लिए खिंचाव या थकान जैसे लक्षण हो सकते हैं। लेकिन ये लक्षण सीधे दांत निकलवाने की वजह से नहीं होते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.