लखनऊ, मार्च 7 -- दांतों में दर्द की परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शुरूआत में दर्द हल्का होता है। संक्रमण बढ़ने पर दर्द भीषण रूप ले लेता है। समय पर इलाज से संक्रमण आसानी से काबू में आ सकता है। यह जानकारी केजीएमयू दंत संकाय के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ. रमेश भारती ने दी। दंत संकाय के प्रेक्षागृह में नेशनल कॉन्स एंड एंडो वीक का समापन हुआ। डॉ. रमेश भारती ने कहा कि दांतों में दर्द कई वजहों से हो सकता है। दांतों की सड़न, चोट, मसूड़ों या साइनस संक्रमण से परेशानी हो सकती है। दांतों में दर्द के कुछ और कारण भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि दांतों में भोजन के कण फंसने या प्लाक का जमाव से भी समस्या हो सकती है। दांतों की जड़ या मसूड़ों में सूजन भी परेशानी की वजह से हो सकती है। समय पर इलाज से दर्द से निजात पाई जा सकती ...