कानपुर, फरवरी 9 -- दहेली गांव में गिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग का काम सोमवार से दोबारा शुरू हो गया। इस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि दहेली गांव में नगर निगम इंटरलाकिंग सड़क निर्माण मानक के विपरीत किया जा रहा था। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी से शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे विधायक को लोगों ने सड़क को दिखाकर लापरवाही से अवगत कराया था। जिसके बाद उन्होंने जोनल अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर समेत अवर अभियंता कर्मवीर सिंह को मौके पर आने को कहा था। जिसपर उन्होंने बाहर होने की हवाला देकर बाद में निरीक्षण की बात कही थी। वहीं अवर अभियंता ने मौके पर आने की बात कहकर मोबाइल स्विचआफ कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...