हरदोई, नवम्बर 13 -- पिहानी। दहेलिया गांव में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा बुधवार को दीप महायज्ञ के साथ संपन्न हो गयी। दीपयज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक श्यामप्रकाश ने कलश व देवमंच का पूजन किया। बुधवार को दिन में श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां डालीं। विभिन्न संस्कार भी सम्पन्न कराए गए। पूर्णाहुति के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ। रात में दीप महायज्ञ में जब एक साथ सैकड़ो दीप जगमगाये तो लगा मानो आसमान से तारे जमीन पर उतर आएं हो। टोली नायक प्रणव शुक्ला ने दीप यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीप यज्ञ में धन की ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य ने कहा कि जो लोग यज्ञ का खर्च वहन नही कर सकते वो दीपयज्ञ के माध्यम से यज्ञ कर सकते हैं। दीपयज्ञ में श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.