हरदोई, नवम्बर 8 -- पिहानी। शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हो गया। दहेलिया गांव में आयोजित पांच दिवसीय इस कार्यक्रम की ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने कलश पूजन व दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। कार्यक्रम में भारी संख्या में पीले वस्त्र पहने महिलाएं सिर पर कलश धारण करके आगे बढ़ रहीं थीं। समाज सुधार के सदवाक्य गूंज रहे थे। प्रज्ञा गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। गांव से निकलकर श्रद्धालु वाहनों से मढिया घाट जल लेने के लिए रवाना हुए। वहां से कलशों में जल लाकर सभी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहां पर पूजन आरती की गई। शान्तिकुंज हरिद्वार से आई टोली के टोली नायक प्रणव शुक्ला ने पूजन सम्पन्न कराया। रामबक्श राठौर ने बताया कि सुबह गायत्री यज्ञ और शाम को प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा। यज्ञ के दौरान विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.