सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बतादें दो दिन पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव महमूद मजरा रायपुर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतका के पिता गफ्फार पुत्र जमील निवासी ग्राम बुड्ढा खेडा थाना चिलकाना ने तहरीर देकर पति सुफियान, ससुर इकराम, सास जमशिदा पत्नी इकराम व शहजाद पुत्र इकराम निवासीगण ग्राम महमूद मजरा रायपुर थाना मिर्जापुर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील नागर ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.