मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- फुगाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी सास को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस पति सहित तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। फुगाना थाना के गांव खेडा मस्तान में 22 वर्षीय आरती पत्नी रोहित की 28 नवम्बर को मौत हो गई थी। जिसमें मृतका की मां मुनेश पत्नी सोहनवीर निवासी गांव बली जिला बागपत ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नही होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई तहरीर में आरती के पति रोहित, जेठ विकास, ससुर ओमकार, सास बबली व ननद अंशु को आरोपी बनाया था। पुलिस ने 29 नवम्बर को आरोपी पति, ससुर व जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सास व ननद फरार चल रही थी। पुलिस ने आरोपी सास बबली को मेरठ-करनाल हाईवे खेड़ामस्तान गेट से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...