चित्रकूट, दिसम्बर 5 -- चित्रकूट। संवाददाता बहिल पुरवा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित चुनवाद निवासी रूकमा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बीते 24 सितंबर को नंदकिशोर निवासी रैपुरवा माफी कोतवाली कर्वी ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उसकी बेटी रोहिणी देवी का विवाह कौशल किशोर उर्फ बिल्ला निवासी रुखमा बुजुर्ग के साथ हुआ था। ससुरालीजन पति कौशल किशोर, ससुर चुनबाद, सास सुंता, जेठानी चुन्नी पत्नी लवकुश ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मार डाला। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...