कौशाम्बी, मार्च 18 -- चरवा थाने के समसपुर गांव में दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया था। मृतका के पिता ने यह आरोप पुलिस को दी गई तहरीर में लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र केशरवानी ने अपनी बेटी प्रिया केशरवानी (21) की शादी 18 फरवरी 2025 को चरवा थाने के समसपुर गांव निवासी विपिन केशरवानी पुत्र दिनेश केशरवानी के साथ की थी। 15 मार्च को शादी के बाद दूसरी बार प्रिया अपने ससुराल गई थी। पिता प्रेमचंद्र केशरवानी ने बताया कि ससुरालीजन दिए गए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग दहेज में एसी, सोने की जंजीर और चार लाख रुपया नकद की डिमांड कर रहे थे। ससुरालियों ने प्रिया क...