बस्ती, नवम्बर 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत दो के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की जांच सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी स्तर से की जा रही है। पुलिस के अनुसार सीतापुर जनपद के पिसांवा थानाक्षेत्र के अमरेया सेजखुर्द निवासी रहमुद्दीन अपनी पत्नी और बीस माह की बच्ची के साथ पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के देईपार में रहता था। यहां दोनों इंटरलॉकिंग ईंट बनाने का काम करते थे। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी की शादी गांव के ही रहमुद्दीन के साथ करीब तीन साल पहले हुई थी। दोनों की एक बीस माह की बच्ची है। आरोप है कि पति रहमुद्द...