चंदौली, सितम्बर 29 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चकई पलिया गांव में विवाहिता काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने रविवार को पति समेत चार आरोपियों को उनके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पति, सास और दो ननद शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के ही सिंगहा निवासी संजय राम ने बलुआ थाने में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री काजल की शादी 8 मार्च 2020 को पलिया चकई निवासी गोविन्द राम उर्फ अखिलेश कुमार उर्फ राजा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति गोविन्द और उसके घरवाले दहेज की लगातार मांग कर रहे थे। तहरीर के अनुसार उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। तीन अगस्त की आधी रात लगभग 12 बजे ससुराल वालों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.