समस्तीपुर, फरवरी 13 -- विद्यापतिनगर। थाना के शेरपुर गांव निवासी रामानुज चौधरी के पुत्र व दरभंगा के सहायक जेल अधीक्षक नंदू चौधरी की पत्नी की लाश उसके घर में बुधवार को मिलने के मामले में दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करायी गई है। पुलिस को दिए लिखित आवेदन में मृतिका के भाई अगमकुआ पटना निवासी शशि भूषण ने कहा है कि उन्होंने अपनी बहन श्वेता कुमारी (25) की शादी विद्यापतिनगर थाना के शेरपुर निवासी रामानुज चौधरी के पुत्र नंदू चौधरी के साथ धूमधाम से की थी। इसमें दहेज स्वरूप 22 लाख नगदी, जेबर, वर्तन एक्स्युभी 300 चार चक्का गाड़ी आदि भी दिया था। मेरे बहनोई के भाई चंदू चौधरी ने कहा कि लड़का जेलर है, जो कहता गया देते गए। शादी के बाद मेरी बहन को एक बच्ची भी हुई, शादी के एक साल बाद मेरी बहन के पति नंदू चौधरी, ससुर रामानुज चौधरी, सास बिंदु देवी, देवर चंदू चौधरी ...