मऊ, दिसम्बर 25 -- मऊ, संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर की गई हत्या के मामले में बुधवार को आरोपी सास और ससुर की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। मामले में प्राथमिकी रामपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी संतोष गुप्ता ने घोसी थाने में दर्ज कराई थी। इसमें वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन रिंकी गुप्ता की शादी घोसी थाना क्षेत्र के माछिल जमीन माछिल निवासी सुनील गुप्ता के साथ घटना के चार साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को मारापीटा और प्रताड़ित किया जाता था। विगत 26 नवंबर 2025 को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। वह घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो उसकी बहन मृत पड़ी थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने अभियोजन पक्ष से जिला शासकीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.