बागपत, फरवरी 1 -- दाहा। देहज हत्या के मुकदमे में समझौता न करने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बेगमाबाद गढ़ी निवासी अक्षय कुमार पुत्र रामनरेश ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन सोनिया की शादी 14 नवम्बर 2021 को भौराकलां निवासी अंकित के साथ हुई थी। जिसमें उसकी बहन की दहेज की मांग पूरी न करने पर 16 दिसंबर को हत्या कर दी। थाने पर पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है। अब बहन के ससुरालियों का रिश्तेदार संजय अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनके घर बेगमाबाद गढ़ी पहुंचा तथा उनसे दहेज हत्या के मुकदमे में समझौता करने का दबाव डालने लगा जिस पर उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चला गया। संजय बालैनी थाने का हिस्ट...