सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- नानपुर। दहेज हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस ने दो आरोपी दीपक मिश्र और दिनेश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव के निवासी है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि 2022 में जानीपुर में एक विवाहिता के हत्या की एफआईआर हुई थी। इनमें मृतक के परिजनों ने 10 लोगों को आरोपी बनाया था। अनुसंधान में साक्ष्य के अभाव में इनमें से तीन लोगों के नाम हटा दिए गए थे। एक आरोपी को पहले जेल भेजा जा चुका है। ये दोनों फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...