हरदोई, मई 31 -- पाली। दहेज हत्या के आरोपित पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के गांव तिमिरपुर में 24 मई की शाम को भावना सिंह पत्नी विमल सिंह का शव फांसी के फंदे पर घर के अंदर लटका हुआ मिला था। विमल सिंह के ससुर रामप्रताप सिंह निवासी अनंगपुर थाना पचदेवरा ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए विमल सिंह, शारदा बक्स सिंह, नन्ही देवी, कमल सिंह, बिट्टा देवी, हरिबाबा यादव पर पाली थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास मुखबिर की सूचना पर रामलीला चौराहा के पास से विमल सिंह, शारदा बक्स सिंह व नन्ही देवी को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने...