कुशीनगर, जनवरी 26 -- विशुनपुरा/जटहां बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के गोलाघाट में रविवार की सुबह घर से 50 मीटर दूरी पर गन्ने के पत्ता के नीचे दहेज हत्या में वांछित आरोपी 22 वर्षीय पति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम के अलावा आला अधिकारियों ने पहुंच कर जांच की। गोला घाट में मिले शव की पहचान भोला उर्फ आर्यन प्रजापति निवासी मनिकौरा के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। लोगों का कहना है कि घटना कहीं और करके शव को यहां लाकर छुपाया गया है। शरीर पर किसी अन्य प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल हर्षवर्धन सिंह मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.