बलिया, मार्च 31 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति, सास और ससुर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलिया शहर से सटे देवकली निवासी दिलीप उर्फ सोनू की पत्नी पूजा की लाश शनिवार को कमरे में फंदे से लटकती मिली थी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा निवासी मृतका के पिता सुग्रीव की तहरीर पर पति सोनू, सास सुभावती, ससुर शिवशंकर, देवर मनोज और जेठ विनोद पर दहेज उत्पीड़न तथा हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि रविवार को पति सोनू, ससुर शिवशंकर तथा सास शुभावती को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.