समस्तीपुर, फरवरी 6 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी पंचायत के वार्ड 7 स्थित सूर्याटांड़ा टोला में दहेज हत्याकांड के 5 फरार आरोपियों के घर पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की का इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच ढोल बजाकर कार्रवाई किया। जिन लोगों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया उनमें रामवरण सहनी का पुत्र दिपेश कुमार सहनी श्रवण सहनी, प्रियंका कुमारी, रामवरण सहनी एवं शिवकुमारी देवी शामिल हैं। सभी आरोपी पर मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के मकसूदनपुर भदैया वार्ड संख्या चार निवासी दियाकर सहनी के पुत्री पायल कुमारी की दहेज के लिए हत्या का दर्ज है। मौके पर अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह व एएसआई बिरेश्वर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.