फतेहपुर, जनवरी 10 -- खागा। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के केस में फरार आरोपित पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते वर्ष चार दिसंबर को नगर के नई बाजार मोहल्ले के निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहू की विवाह के एक माह बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष की तहरीर पर ससुर व पति समेत चार लोगों को दहेज हत्या के केस में नामजद किया गया था। इससे पूर्व इस केस में कस्बा इंचार्ज अनीश कुमार सिंह व प्रधान आरक्षी अतुल श्रीवास्तव ने दहेज हत्या के केस में फरार चल रहे पति आदित्य प्रताप सिंह(24) पुत्र महेन्द्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को कोतवाली के सामने स्थित दुकान के बाहर से आरोपित ससुर महेंद्र सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि इस मामले में सास पुष्पा सिंह व ननद अंजलि सिंह की ...