कौशाम्बी, मार्च 21 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद शादी के एक माह भी नहीं बीते थे कि चरवा थाने के समसपुर गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन अब तक पुलिस सिर्फ आरोपी पति को ही जेल भेज सकी है, आरोप है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है। गिरफ्तारी की मांग करते हुए शुक्रवार को विवाहिता के परिजनों ने सीओ कार्यालय का घेराव कर दिया। पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र केसरवानी ने 21 वर्षीय बेटी प्रिया केसरवानी की शादी 18 फरवरी 2025 को चरवा थाने के समसपुर गांव निवासी विपिन केसरवानी पुत्र दिनेश केसरवानी के साथ की थी। 15 मार्च को शादी के दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.