अयोध्या, मई 27 -- दहेज विवाद के बीच बारात लौटी, पुलिस मध्यस्थता से हुई दुल्हन की विदाई अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र में 24 मई को जौनपुर जिले के जगदीशपुर बरहीपुर गांव से आई एक बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर ढाई लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुल्हन को विदा करवा दिया। 26 मई सोमवार को दूल्हा और उसके परिजन थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों से बातचीत की। दुल्हन भी दूल्हे के साथ जाने को तैयार थी। क्षेत्र के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में पुलिस की मध्यस्थता से दुल्हन की विदाई कराई गई। दूल्हे ने बताया कि दुल्हन के परिवार ने रस्मों में रुचि नहीं दिखाई, जिसके कारण वे वापस लौट गए। वहीं, दुल्हन पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाया और मामले को थ...