दरभंगा, जुलाई 30 -- बेनीपुर। प्रखंड के बलहा निवासी, मुंबई मैथिल समाज के सक्रिय सदस्य व दहेज विरोधी आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े आनंद झा का निधन गत सोमवार को केवल 47 वर्ष की उम्र में हो गया। डेंगू से ग्रसित होने के बाद मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से गांव सहित जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुंबई में भी उन्हें जानने वाले बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। रामलखन झा के बड़े पुत्र आनंद दहेजमुक्त भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वे देश के सभी क्षेत्रों में दहेज विरोधी आंदोलन में सक्रिय थे। इसके अलावा वे मिथिला में अश्लीलता व फूहड़ गानों के खिलाफ भी अश्लीलमुक्त मिथिला नाम से आंदोलन चला रहे थे। आनंद की पत्नी कंचन आनंद झा ने बताया कि डेंगू की ...