पलामू, फरवरी 15 -- पलामू में दहेज उत्पीड़न की शिकार एक 22 वर्षीय महिला को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया गया। यही नहीं हत्या को अंजाम देने के बाद उसके शव को आग के हवाले कर दिया गया। महिला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी 11 महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनकी बेटी के अक्सर मारपीट की जाती थी और परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया, 13 फरवरी को उसकी हत्या की गई है और सबूत मिटाने के इरादे से उसके शव को आग के हवाले कर दिया गया।सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा मामले पर विश्रामपुर के उप-मंडल पुलिस अधिकारी ने आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार को गांव के पास एक जंगल ...